best time frame for intraday trading

प्रॉफिटेबल ट्रेडिंग के लिए सबसे सही टाइम फ्रेम। best time frame for intraday trading in​ 2026

Intraday Trading Strategies

5/5 - (1 vote)

इस लेख में best time frame for intraday trading​ के साथ-साथ 3 टाइम-फ्रेम, मल्टी-टाइम फ्रेम, रिस्क मैनेजमेंट को भी समझाने का प्रयास किया है।

best time frame for intraday trading​

best time frame for intraday trading​
best time frame for intraday trading​

शेयर बाजार में अक्सर यह होता है कि, 5 मिनट के चार्ट पर आपको शेयर “बुलिश” दिखता है, और जब आप उसे खरीदते हैं, तो वह अचानक गिरना शुरू हो जाता है। बाद में पता चलता है कि, उस स्टॉक का 1 घंटे के चार्ट पर तो वह शेयर “मंदी” में ही था।

इसी समस्या का समाधान है best time frame जिसे ट्रेडिंग की दुनिया में ‘टॉप-डाउन अप्रोच’ भी कहा जाता है। इसका सरल मतलब है कि, किसी भी ट्रेड में उतरने से पहले उसे अलग-अलग समय सीमाओं (Timeframes) पर परखना।

ऐसे समय पर जब मार्केट बहुत ही स्मार्ट हो चुका है, केवल एक चार्ट देखकर ट्रेड लेना अंधेरे में तीर चलाने जैसा ही माना जाता है। इस लेख में हम जानेंगे कि, कैसे आप कई टाइमफ्रेम का उपयोग करके अपनी Win Rate को आसानी से 80% तक बढ़ा सकते हैं।

multiple time frame analysis

मल्टीपल टाइम फ्रेम एनालिसिस का मतलब यह होता है कि, एक ही स्टॉक या इंडेक्स के चार्ट को कम से कम दो या तीन अलग-अलग समय सीमाओं पर देखना और ट्रेडिंग की रणनीति बनाना।

उदाहरण के लिए, यदि आप intraday trading कर रहे हैं, तो आप पहले डेली चार्ट देखेंगे, या फिर 1 घंटे का चार्ट और अंत में 5 मिनट का चार्ट।

इसे एक उदाहरण से समझते है जैसे कि, मान लीजिए एक मैप में आप पहले पूरा देश देखते हैं, फिर राज्य, और फिर अपना शहर।

इसी तरह, बड़ा टाइमफ्रेम हमें “बड़ी तस्वीर” या मुख्य ट्रेंड जो भी उस समय उस स्टॉक का चल रहा होगा उसको दिखाता है, जबकि छोटा टाइमफ्रेम हमें सही जगह पर एंट्री लेने में मदद करता है जिससे आपकी ट्रेडिंग एक्यूरेसी बहुत अच्छी होती है और आपको लाभ भी प्राप्त होता है।

3 time frame trading strategy

यह एक बहुत ही अच्छा ट्रेडिंग सेटअप होता है जिसके लिए आपको इन तीन टाइमफ्रेम का कॉम्बिनेशन को इस्तेमाल में करना आना चाहिए।

  1. Higher Time Frame: यह मुख्य ट्रेंड की पहचान करने के लिए होता है। इसे “ट्रेड का बॉस” माना जाता है। अगर बड़ा टाइमफ्रेम अपट्रेंड में है, तो हम केवल खरीदने के मौके ढूंढेंगे।

  2. Intermediate Time Frame: यह छोटे ट्रेंड की पहचान और पुलबैक Pullback देखने के लिए होता है। यह हमें बताता है कि, क्या अभी मार्केट में कोई Correction चल रहा है।

  3. Lower Time Frame: यहाँ हम अपनी एंट्री और एग्जिट प्लान करते हैं। यहाँ हम कैंडलस्टिक पैटर्न या इंडिकेटर क्रॉसओवर का इंतज़ार करते हैं।

ट्रेडिंग का प्रकार बड़ा टाइमफ्रेम (Trend) मध्यम टाइमफ्रेम (Signal) छोटा टाइमफ्रेम (Entry)
इंट्राडे ट्रेडिंग Daily 1 Hour 5 or 15 Minutes
स्विंग ट्रेडिंग Weekly Daily 1 or 4 Hours
पोजीशनल (Long Term) Monthly Weekly Daily
स्कैल्पिंग 1 Hour 15 Minutes 1 or 3 Minutes

multiple time frame analysis hindi

इस रणनीति को लागू करना बहुत आसान है, बस आपको अनुशासन की जरूरत है।

  • स्टेप 1: सबसे पहले बड़े टाइमफ्रेम पर जाएं। देखें कि, क्या भाव अपने सपोर्ट पर है या रेजिस्टेंस पर? ट्रेंड ऊपर है या नीचे?

  • स्टेप 2: अब मध्यम टाइमफ्रेम (जैसे 1 Hour) पर आएं। यहाँ देखें कि, क्या कोई पैटर्न जैसे ट्रायंगल या फ्लैग बन रहा है।

  • स्टेप 3: अंत में छोटे टाइमफ्रेम (जैसे 5 Minutes) पर जाएं। जैसे ही भाव बड़े टाइमफ्रेम के सपोर्ट लेवल पर कोई ‘बुलिश’ मोमबत्ती बनाए, अपनी एंट्री लें।

इस तरीके का सबसे बड़ा फायदा यह है कि, आपका स्टॉप-लॉस (Stop Loss) बहुत छोटा होता है क्योंकि आप छोटे टाइमफ्रेम पर एंट्री ले रहे हैं, लेकिन आपका टारगेट (Target) बड़ा होता है क्योंकि आप बड़े ट्रेंड के साथ चल रहे हैं।

swing trading time frames

मल्टीपल टाइम फ्रेम एनालिसिस में सबसे बड़ी गलती यह होती है कि, लोग बहुत ज्यादा टाइमफ्रेम देख लेते हैं और ‘एनालिसिस पैरालिसिस’ का शिकार हो जाते हैं।

  • ज्यादा कंफ्यूज न हों: केवल 2 या 3 टाइमफ्रेम ही देखें। 5-6 चार्ट देखने से आप कभी भी निर्णय नहीं ले पाएंगे।

  • ट्रेंड का सम्मान करें: अगर डेली चार्ट कह रहा है कि, मार्केट गिरेगा, तो 5 मिनट के चार्ट पर छोटी सी बढ़त देखकर खरीदारी न करें। हमेशा बड़े टाइमफ्रेम के साथ चलें।

  • धैर्य: कई बार छोटा टाइमफ्रेम सिग्नल दे देता है, लेकिन बड़ा टाइमफ्रेम अभी भी रेजिस्टेंस के नीचे होता है। ऐसे में बड़े टाइमफ्रेम के कन्फर्मेशन का इंतज़ार करना ही समझदारी है।

यह भी पढ़ें – शेयर बाजार की पूरी जानकारी से पहले यह 5 बातें जान लें!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. क्या मुझे हर ट्रेड के लिए डेली चार्ट देखना चाहिए?

हाँ, चाहे आप स्कैल्पिंग ही क्यों न कर रहे हों, एक बार डेली या 1 घंटे का चार्ट देखना बहुत जरूरी है ताकि आपको पता चले कि, मुख्य रुकावटें (Hurdles) कहाँ हैं।

2. अगर अलग-अलग टाइमफ्रेम अलग-अलग दिशा दिखाएं तो क्या करें?

ऐसी स्थिति में ट्रेड न करना ही बेहतर है। सबसे अच्छा ट्रेड वही होता है, जहाँ तीनों टाइमफ्रेम एक ही दिशा की ओर इशारा करें।

3. क्या यह रणनीति ऑप्शंस ट्रेडिंग में काम करती है?

बिल्कुल! ऑप्शंस बाइंग में मोमेंटम बहुत जरूरी है, और मल्टीपल टाइमफ्रेम एनालिसिस आपको सही मोमेंटम पकड़ने में मदद करता है।

निष्कर्ष।

अंत में, best time frame for intraday trading​ केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल ट्रेडर का नजरिया है।

यह आपको मार्केट के Noise से दूर रखता है और केवल उन्हीं ट्रेड्स में ले जाता है जिनकी सफलता की संभावना सबसे ज्यादा होती है।

Please Share This Article

राहुल कुमार सोनी

राहुल कुमार सोनी एक वित्तीय बाजार लेखक हैं, जिन्हें शेयर बाजार, ट्रेडिंग और निवेश में 6 साल से अधिक का अनुभव है। वह बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग में ऑनर्स डिग्री के साथ एक बाजार निवेशक भी हैं।

Related Posts

Market Profile Indicator

Market Profile Indicator: बड़े प्लेयर्स की चाल पहचानें 2026 में!

Read More
Trailing Stop Loss Strategy Hindi

बड़े प्रॉफिट कमाने का सीक्रेट। Trailing Stop Loss Strategy Hindi in 2026

Read More
HDFC Bank share price girne ki wajah

HDFC Bank Share Price क्यों गिर रहा है? क्या वाकई बैंक के ‘गवर्नेंस’ में सब ठीक है? पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से मचा हड़कंप, HDFC Bank share price girne ki wajah

Read More

Leave a Comment

financial edify back cover

फाइनेंशियल एडिफ़ाई, डे ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी को आसान और हिंदी भाषा में सीखाने वाला एक एजुकेशनल प्लेटफ़ॉर्म है। यहाँ हम आपको केवल शेयर बाजार से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। जिसे आप सीखकर अपना वित्तीय विकास कर सकेंगे। हम आपका ध्यान शेयर बाज़ार, ट्रेडिंग और निवेश पर केंद्रित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।