ace share price today analysis

आज के उछाल के बाद ACE को खरीदें या बेचें? जानिए आज की तेजी के पीछे की वजह। ACE Share Price Today Analysis

News

5/5 - (1 vote)

हम ACE Share Price Today Analysis करेंगे जिस शेयर में शानदार तेजी रहेगी! जानिए क्या हैं आज के मुख्य लेवल्स, Technical Analysis और क्या आपको इस समय ACE में निवेश करना चाहिए या नहीं। जानिए पूरा सच हिंदी में समझे।

Table of Contents

ACE share price का इन-डेप्थ एनालिसिस में हम आपको लाइव मार्केट डेटा, Q4 FY26 के नतीजों और उन टेक्निकल ट्रिगर्स की बात करेंगे जो आम तौर पर अधिकतर ट्रेडर या निवेशक भूल जाते हैं।

ace share price today analysis

आज के ट्रेडिंग सेशन में Action Construction Equipment के शेयरों में शानदार नतीजे की वजह से तेजी देखी जा रही है। स्टॉक अपने पिछले क्लोजिंग लेवल को पार कर एक मजबूत अपट्रेंड की तरफ कदम बढ़ा रहा है।

मेट्रिक (Metric) रियल-टाइम मार्केट डेटा (25 मई, 2026)
करंट मार्केट प्राइस ₹901.00
इंट्राडे चेंज +₹19.10 (2.17%)
प्रीवियस क्लोजिंग भाव ₹881.90
ओपन प्राइस ₹886.50
डे हाई या लो ₹901.00 / ₹886.50
वॉल्यूम 64,038 शेयर्स
52-वीक हाई या लो ₹1,389.00 / ₹745.10
मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹10,749 करोड़

ace share technical analysis today

ace share technical analysis today
ace share technical analysis today

स्टॉक इस समय अपने सबसे inflection points के आस-पास ट्रेड कर रहा है। अगर आप एक स्विंग ट्रेडर हैं, तो इसी समय डेली चार्ट्स पर आपके लिए कुछ अच्छे पैटर्न्स बन रहे हैं। Action Construction Equipment share price के तहत हम आपको सभी टेक्निकल एनालिसिस को सरल भाषा में समझाने का प्रयास करेंगे।

1. मूविंग एवरेजेस का खेल (SMA)

  • 5-डे और 50-डे SMA: स्टॉक का 5-दिन का औसत ₹881.84 और 50-दिन का औसत ₹869.52 है। इन दोनों के ऊपर भाव का टिके रहना यह साफ दिखाता है कि, शॉर्ट-टर्म में बुल्स पूरी तरह कंट्रोल में हैं।

  • 200-डे SMA: फिलहाल ₹961.17 का लेवल एक मजबूत रेजिस्टेंस की तरह काम कर रहा है। जब तक यह पार नहीं होता, तब तक बड़ी रैली की उम्मीद थोड़ी मुश्किल होगी।

2. मोमेंटम ऑसिलेटर्स क्या कहते हैं?

  • RSI (14): 48.49 के लेवल पर इसका RSI indicator mastery बिल्कुल न्यूट्रल है। क्या इसका मतलब यह है कि, स्टॉक शांत बैठा है? जी हाँ, और यही इसकी सबसे बड़ी खूबी है क्योंकि यहाँ बिना किसी ओवरबॉट रिस्क के ऊपर जाने की पूरी गुंजाइश है।

  • Stochastic RSI: यह मात्र 15.14 के लेवल पर है, जो कि, डीप ओवरसोल्ड 100 में से 90 बार जीतने वाली ये 5 ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी  जोन माना जाता है। हमेशा से यह देखा गया है कि, जब भी सेलिंग प्रेशर इस कदर ऑफ होता है, स्मार्ट मनी चुपके से खरीदारी शुरू कर देती है।

ace share q4 results

कंपनी ने मार्च 2026 को समाप्त हुई तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं लेकिन क्या ये नंबर्स सच में उतने ही अच्छे हैं जितने दिख रहे हैं?

  • शानदार टॉप-लाइन ग्रोथ: मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की नेट सेल्स ₹1,029 करोड़ को पार कर गई। यह दिसंबर 2025 की तुलना में 14.94 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ कंपनी ने दिया है यानी कंपनी का बिजनेस लगातार बढ़ रहा है।

  • मार्जिन पर हल्का दबाव: कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 6.45 प्रतिशत घटकर ₹110.91 करोड़ हो गया है। हालांकि, कंपनी ने अपने ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन को 17 प्रतिशत पर रखकर अपनी स्थिति को मजबूत साबित किया है।

  • द बिग पिक्चर: शॉर्ट-टर्म के इन उतार-चढ़ाव को भूल जाइए और इसके साथ ही पिछले 5 सालों में ACE ने 40.5% का बेहतरीन नेट प्रॉफिट CAGR डिलीवर किया है। इसके साथ ही 3 साल का एवरेज रिटर्न ऑन इक्विटी 26.7% है, जो किसी भी मिड-कैप कंपनी के लिए सबसे अच्छा नंबर है।

Please Share This Article

राहुल कुमार सोनी

राहुल कुमार सोनी एक वित्तीय बाजार लेखक हैं, जिन्हें शेयर बाजार, ट्रेडिंग और निवेश में 6 साल से अधिक का अनुभव है। वह बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग में ऑनर्स डिग्री के साथ एक बाजार निवेशक भी हैं।

Related Posts

Trading Kaha Se Sikhna Chahiye

Trading Kaha Se Sikhna Chahiye? Beginners Guide 2026

Read More
Trading Kaha Se Sikhe Free Me

Trading Kaha Se Sikhe Free Me? Beginners Guide 2027

Read More
dmart share price target 2026

डीमार्ट शेयर खरीदें या बेचें। dmart share price target 2026 क्या DMart का शेयर 6000 पार करेगा?

Read More

Leave a Comment

financial edify back cover

फाइनेंशियल एडिफ़ाई, डे ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी को आसान और हिंदी भाषा में सीखाने वाला एक एजुकेशनल प्लेटफ़ॉर्म है। यहाँ हम आपको केवल शेयर बाजार से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। जिसे आप सीखकर अपना वित्तीय विकास कर सकेंगे। हम आपका ध्यान शेयर बाज़ार, ट्रेडिंग और निवेश पर केंद्रित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।