JK Tyre Share Price

JK Tyre Share Price: 295% मुनाफे के बाद क्या अब ₹700 पार करेगा? जेके टायर के निवेशकों की चांदी! JK Tyre Share Price Target 2026, EV सेक्टर में JK Tyre की एंट्री।

News

Rate this post

क्या JK Tyre का शेयर आपके पोर्टफोलियो को रफ्तार देगा? जानिए JK Tyre Share Price का ताजा विश्लेषण, Q3 FY26 के रिजल्ट, भविष्य के टार्गेट और एक्सपर्ट की क्या है राय? निवेश से पहले तकनीकी चार्ट्स और ग्रोथ की पूरी जानकारी पढ़ें।

JK Tyre Share Price: क्या यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो को एक रफ्तार देगा?

JK Tyre Share Price
JK Tyre Share Price

भारतीय शेयर बाजार में ऑटो मोबाइल सेक्टर में पिछले कुछ समय से एक जबरदस्त रैली देखी जा रही है। इस तेजी का सीधा-सीधा फायदा टायर वाली इंडस्ट्री को मिल रहा है, और इसमें JK Tyre & Industries Ltd एक प्रमुख स्टॉक बनकर उभर रहा है।

यदि आप शेयर बाजार में एक सफल निवेशक बनना चाहते हैं और JK Tyre share price के साथ खुद के पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है।

JK Tyre Share Price: वर्तमान स्थिति (09 मार्च 2026 में)

14 फरवरी 2026 तक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, JK Tyre के शेयरों में निवेशकों की अच्छी खासी दिलचस्पी देखी गई है। हाल ही में कंपनी ने अपने Q3 FY26 के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसने बाजार को पॉजिटिव संकेत दिए हैं।

  • मौजूदा भाव: ₹600 – ₹610 के आसपास।
  • 52-सप्ताह का उच्च/निम्न: ₹615 / ₹243।
  • मार्केट कैप: लगभग ₹17,400 करोड़ (स्मॉल-कैप कंपनी)

JK Tyre में तेजी के प्रमुख कारण।

JK Tyre Technical Analysis
JK Tyre Technical Analysis
  1. उत्पादन विस्तार और निवेश: कंपनी ने ₹5,000 करोड़ की नई विस्तार योजना Expansion Plan शुरू की है, जिसका लक्ष्य उत्पादन क्षमता बढ़ाना और नई तकनीक को अपनाना है।
  2. Exports पर ध्यान: jk tyre लगभग 110 देशों को निर्यात करता है। विशेष रूप से मैक्सिको प्लांट के जरिए अमेरिकी बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।
  3. EV सेगमेंट में एंट्री: कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अच्छे-अच्छे टायर लॉन्च किए हैं, जो भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक स्मार्ट कदम है।
  4. मजबूत मांग: ग्रामीण भारत में रिकवरी और फेस्टिव सीजन की मांग ने OEM (ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर) और रिप्लेसमेंट मार्केट दोनों में वॉल्यूम बढ़ाया है।

Key Factors Driving the JK Tyre Stock Price Today

JK Tyre share price target 2026
JK Tyre share price target 2026

JK Tyre ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के मुनाफे में 295% की शानदार सालाना वृद्धि दर्ज किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹207.75 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इस अवधि तक में यह काफी कम था।

JK Tyre Technical Analysis

मेट्रिक विवरण
P/E Ratio 23.16 (सेक्टर औसत के करीब)
Dividend Yield 0.54%
EBITDA Margin 13.8% (पिछला 9.1%)
ROE ~10.34%

तकनीकी चार्ट पर, JK Tyre का शेयर अपने 200-दिन के मूविंग एवरेज (DMA) से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो एक Bullish (तेजी) का संकेत होता है।

  1. सपोर्ट लेवल्स: ₹578 और ₹552।
  2. रेसिस्टेंस लेवल्स: ₹621 और ₹640।
  3. RSI (Relative Strength Index): 77 के आसपास, जो दर्शाता है कि, स्टॉक ओवरबॉट जोन के आसपास है, इसलिए नई एंट्री के लिए थोड़े-बहुत सुधार (Correction) का इंतजार करना बेहतर हो सकता है।

यह भी पढें – High order book स्टॉक ढूंढने का सही तरीका।

निष्कर्ष: क्या आपको निवेश करना चाहिए?

JK Tyre का शेयर उन निवेशकों के लिए एक आकर्षक उपाय हो सकता है, जो मध्यम से लंबी अवधि के लिए पोर्टफोलियो बनाना चाहते हैं। कंपनी का कर्ज घटाने पर ध्यान देना और प्रीमियम उत्पादों पर फोकस इसके भविष्य को उज्ज्वल को साफ-साफ दिखाई दे रहा है।

Please Share This Article

राहुल कुमार सोनी

राहुल कुमार सोनी एक वित्तीय बाजार लेखक हैं, जिन्हें शेयर बाजार, ट्रेडिंग और निवेश में 6 साल से अधिक का अनुभव है। वह बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग में ऑनर्स डिग्री के साथ एक बाजार निवेशक भी हैं।

Related Posts

FII DII ka market par asar kaise padta hai

FII DII का पैसा बाजार क्यों हिला देता है? पूरा राज समझें! FII DII ka market par asar kaise padta hai, FII DII क्या होते है? और 2026 में यें कैसे काम करते है?

Read More
High Order Book Stocks Kaise Dhundhe

5 मिनट फॉर्मूला। High order book स्टॉक ढूंढने का सही तरीका। High Order Book Stocks Kaise Dhundhe. ब्रेकआउट से पहले एंट्री। ज्यादा खरीददारी वाले स्टॉक कैसे पहचाने। Top 5 बेस्ट तरीके।

Read More
Fundamental analysis tools kaun se best hai

फंडामेंटल एनालिसिस के 5 ज़बरदस्त टूल्स। Fundamental analysis tools kaun se best hai कंपनी की असली ताकत जांचें।

Read More

Leave a Comment

financial edify back cover

फाइनेंशियल एडिफ़ाई, डे ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी को आसान और हिंदी भाषा में सीखाने वाला एक एजुकेशनल प्लेटफ़ॉर्म है। यहाँ हम आपको केवल शेयर बाजार से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। जिसे आप सीखकर अपना वित्तीय विकास कर सकेंगे। हम आपका ध्यान शेयर बाज़ार, ट्रेडिंग और निवेश पर केंद्रित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।