HDFC Bank share price girne ki wajah

HDFC Bank Share Price क्यों गिर रहा है? क्या वाकई बैंक के ‘गवर्नेंस’ में सब ठीक है? पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से मचा हड़कंप, HDFC Bank share price girne ki wajah

Intraday Trading Strategies

Rate this post

भारतीय बैंकिंग सेक्टर के दिग्गज HDFC Bank में इन दिनों सब कुछ सामान्य नहीं दिख रहा है। बैंक के पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे ने न केवल निवेशकों की नींद उड़ा दी है, बल्कि बैंक की कार्यप्रणाली पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

HDFC Bank share price girne ki wajah

HDFC Bank share price girne ki wajah
HDFC Bank share price girne ki wajah

30 मार्च को एक इंटरव्यू के दौरान चक्रवर्ती ने अपने इस्तीफे के पीछे की असली वजहों पर खुलकर बात की और उन आरोपों को खारिज कर दिया कि उनके इस कदम से बैंक की मार्केट वैल्यू गिरी है।

  1. इस्तीफा नैतिकता की वजह से, वैल्यू गिरने के लिए मैं जिम्मेदार नहीं।

    Atanu Chakraborty resignation reason
    Atanu Chakraborty resignation reason

    अतनु चक्रवर्ती ने साफ शब्दों में कहा कि उनके इस्तीफे का मकसद बैंक को नुकसान पहुँचाना नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पत्र में नैतिकता (Ethics) और मूल्यों (Values) से जुड़ी चिंताओं का जिक्र था।

    जब उनसे पूछा गया कि, उनके इस्तीफे के बाद 3 कार्यदिवसों में बैंक के शेयर 12% गिर गए और मार्केट वैल्यू में ₹1.52 लाख करोड़ की कमी आई, तो उन्होंने कहा:

    “मैं इस बात को पूरी तरह खारिज करता हूँ कि मेरे इस्तीफे से वैल्यू में गिरावट आई। मैंने केवल वही लिखा जो सच है। अगर कोई इसे आरोप कह रहा है, तो उसे शब्दों का सही मतलब समझना चाहिए।”

  2. SEBI चेयरमैन की राय और चक्रवर्ती का पलटवार।

    Why HDFC Bank share falling today Hindi
    Why HDFC Bank share falling today Hindi

    यह विवाद तब और बढ़ गया जब SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने एक बयान दिया। पांडे ने कहा था कि, Independent Directors को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए और बिना सबूत के किसी भी तरह के आरोप या ‘इशारे’ नहीं करने चाहिए।

    इसके जवाब में चक्रवर्ती ने कहा कि उनके पत्र में गवर्नेंस से जुड़े बड़े मुद्दों की ओर इशारा किया गया था और यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग से पैसे कैसे कमाएं? इसके लिए भी हमने अपने वेबसाइट में सभी जानकारी दी हुई है।

  3. CEO के साथ ‘पावर स्ट्रगल’ या मूल्यों का टकराव?

    खासकर फाइनेंशियल टाइम्स में दावा किया गया था कि चक्रवर्ती और बैंक के CEO शशिधर जगदीशन के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। चक्रवर्ती ने इन खबरों पर सफाई देते हुए कहा:

    • कोई पावर स्ट्रगल नहीं: CEO की दोबारा नियुक्ति का मामला बोर्ड के सामने आया ही नहीं था, इसलिए मतभेद की बात गलत है।

    • 2 साल से बन रही थी दूरी: चक्रवर्ती ने बताया कि पिछले दो वर्षों से उन्हें बैंक के कामकाज के तरीके और अपनी नैतिकता के बीच तालमेल की कमी महसूस हो रही थी।

    • अंडरपरफॉर्मेंस के संकेत: उन्होंने कम CASA (Current Account Savings Account) और कम इनकम रेशियो जैसे वित्तीय संकेतकों पर भी चिंता जताई।

  4. HDFC मर्जर और भविष्य की चुनौतियां।

    HDFC Bank share analysis for long term
    HDFC Bank share analysis for long term

    चक्रवर्ती ने एक और महत्वपूर्ण बात कही कि, HDFC के साथ हुए ऐतिहासिक मर्जर का पूरा फायदा अभी तक सामने नहीं आया है।

    उनके अनुसार, बैंक को जोखिम भरे फैसलों से बचना चाहिए और अपने गवर्नेंस स्टैंडर्ड्स पर दोबारा गौर करना चाहिए। HDFC Bank share price target 2026 की ओर भी आपको ध्यान देना पड़ेगा।

  5. जांच के लिए लॉ फर्म्स की नियुक्ति।

    HDFC बैंक ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लॉ फर्म्स को नियुक्त किया है। HDFC Bank share analysis for long term में भी अच्छा उछाल की उम्मीद की जा रही है।

    बैंक का उद्देश्य चक्रवर्ती के इस्तीफे के पत्र की समीक्षा करना और अपने गवर्नेंस स्टैंडर्ड्स को और अधिक मजबूत बनाना है। बैंक का तर्क है कि इस्तीफे के पत्र में किसी खास गलत घटना का जिक्र नहीं है।

निवेशकों के लिए निष्कर्ष।

HDFC बैंक जैसे बड़े संस्थान में चेयरमैन स्तर पर इस तरह का विवाद निवेशकों के लिए चिंता का विषय है।

हालांकि बैंक मैनेजमेंट इसे एक सामान्य प्रक्रिया बता रहा है, लेकिन मार्केट वैल्यू में आई ₹1.52 लाख करोड़ की गिरावट यह बताती है कि निवेशकों का भरोसा थोड़ा डगमगाया है।

आने वाले समय में लॉ फर्म्स की रिपोर्ट और बैंक के वित्तीय नतीजे ही यह तय करेंगे कि HDFC बैंक इस ‘गवर्नेंस’ संकट से कितनी जल्दी बाहर निकलता है।

यह भी पढ़े – डीमार्ट (DMart) के शेयरों में 60% की भारी तेजी का अनुमान, क्या खरीदारी का यह सही मौका है?

Please Share This Article

राहुल कुमार सोनी

राहुल कुमार सोनी एक वित्तीय बाजार लेखक हैं, जिन्हें शेयर बाजार, ट्रेडिंग और निवेश में 6 साल से अधिक का अनुभव है। वह बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग में ऑनर्स डिग्री के साथ एक बाजार निवेशक भी हैं।

Related Posts

Intraday trading me discipline kaise laye

Intraday Trading में Discipline कैसे लाएं? 5 प्रैक्टिकल टिप्स। 2026 Intraday trading me discipline kaise laye

Read More
positional trading kya hai

Positional trading kya hai? 2026 में नौकरी के साथ ट्रेडिंग। Positional Trading है सबसे बेस्ट तरीका! सुकून से पैसा बनाने के लिए सीखें Positional Trading.

Read More
price action trading strategy in hindi

प्राइस एक्शन ट्रेडिंग हिंदी में: बिना इंडिकेटर के ट्रेड करना सीखें। price action trading strategy in hindi कैंडलस्टिक, सपोर्ट-रेजिस्टेंस और ट्रेंडलाइन से ट्रेड करना सीखें।

Read More

Leave a Comment

financial edify back cover

फाइनेंशियल एडिफ़ाई, डे ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी को आसान और हिंदी भाषा में सीखाने वाला एक एजुकेशनल प्लेटफ़ॉर्म है। यहाँ हम आपको केवल शेयर बाजार से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। जिसे आप सीखकर अपना वित्तीय विकास कर सकेंगे। हम आपका ध्यान शेयर बाज़ार, ट्रेडिंग और निवेश पर केंद्रित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।